Site icon Bhoomika Bharat News

श्रीराम सेना व श्री राम बजरंग सेना की ओर से रामनवमी पर शहर में शोभायात्रा निकाली

 

 

 

vande bharat news tv live

udaipur Bureau

udaipur / Rajasthan / श्रीराम सेना व श्री राम बजरंग सेना की ओर से रामनवमी पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान के जयकारों के साथ ही भजनों पर श्रद्धालु झूम रहे थे।

श्रीराम सेना संस्थापक गजेंद्र सिंह राठौड़ एवं श्री राम बजरंग सेना के संस्थापक ख्यालीलाल रजक के नेतृत्व में टाउन हॉल प्रांगण से गुरुवार दोपहर 12.15 बजे शोभायात्रा निकाली गई। इसमें प्रभु श्रीराम की झांकी, हनुमानजी का गोटा, सैनिक सहित कई झांकियां शामिल हुई। शोभायात्रा के दौरान शहर के कई पहलवानों ने अखाड़ा प्रदर्शन किया। केसरियां साफे बांधे महिलाएं और पुरुष हाथों में पताकाएं थामे चल रहे थे। इसमें दुपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ भी श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रमजीवी कॉलेज पहुंची। वहां प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।

Exit mobile version