Site icon Bhoomika Bharat News

लोकसभा निर्वाचन प्रेक्षक अंजलि शेरावत की सौजन्य भेंट

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 05 सागर के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अंजलि शेरावत से आज विदिशा के सर्किट हाउस में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने सौजन्य मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र में विदिशा जिले की शामिल तीनों विधानसभाओं में निर्वाचन संबंधी कार्यों की तैयारियों की जानकारी दी एवं प्रेक्षक फोल्डर उपलब्ध कराया है।

पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी सांझा की है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, संयुक्त कलेक्टर श्री विनीत तिवारी, लायजनिंग आफीसर व जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय कुमार रंगशाही मौजूद रहे।

Exit mobile version