Site icon Bhoomika Bharat News

लोकसभा चुनाव

मंडी समिति में पोलिंग पार्टियों के लिए सजी टेबल यही से जाएंगी  पोलिंग पार्टियां

  1. पहले चरण में  रामपुर  लोकसभा सीट  पर कल 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को मतदान होगा ! मतदान सुबह सात बजे से शाम छ बजे तक रहेगा शाम छ बजे तक बूथ पर पहुंचने वाले मतदाता को वोट डालने दिया जाएगा ! छ बजे के बाद बूथ पर पहुंचने वाले मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया जाएगा ! जो छ बजे से पहले बूथ पर पहुंच गया है उसका वोट पड़ जायेगा ! आज पोलिंग पार्टियां अपने अपने बूथों के लिए रवाना हो जाएंगी ! कल 1789 बूथों पर छ उम्मीदवारों को 17.31 लाख मतदाता वोट करके अपना नया सांसद चुनेंगे ! इसके लिए प्रशासन ने पूरे इंतजाम किए हुए है ! जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जोगिंदर सिंह जी ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को जीपीएस वाले वाहनों द्वारा 1071 मतदान केंद्रों के 1789 बूथों के लिए रवाना किया जायेगा !
Exit mobile version