Site icon Bhoomika Bharat News

पश्चिम बंगाल-बंगाल में लोकसभा चुनाव में फिर शुरू हुआ खूनी खेल!

कौशिक नाग – पश्चिम बंगाल-बंगाल में लोकसभा चुनाव में फिर शुरू हुआ खूनी खेल! भाटपाड़ा में एक युवक को मारी गोली
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा इलाके में बुधवार की शाम को एक युवक को गोली मार दी गई है. वहीं, मुर्शिदाबाद में रामनवमी के जुलूस पर पथराव की घटना घटी है पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले फिर से हिंसा का खूनी खेल शुरू हो गया है. बुधवार की रात को उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा इलाके में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है. उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा के वार्ड नंबर 17 में एक युवक को गोली मार दी गई. गोली लगने के बाद पैंतीस वर्षीय पिंटू चौहान गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. उसे तुरंत बचाया गया और अस्पताल ले जाया गया. युवक का फिलहाल कल्याणी जेएनएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Exit mobile version