Site icon Bhoomika Bharat News

मायावती की रैली अब 23 को माहेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर

‘ मायावती की रैली अब 23 को माहेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर

 

लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की रैलियों के क्रम में 22 अप्रैल को अब बसपा अध्यक्ष मायावती की रैली नहीं होगी । मायावती अब 23 अप्रैल को रैली करने आएंगी और यह रैली सासनी गेट के माहेश्वर इंटर कॉलेज मैदान में होगी । प्रशासनिक स्तर से तारीख बदलने के प्रस्ताव को बसपा ने स्वीकारते हुए इसे अंतिम रूप दिया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए बसपा कोआर्डिनेटर सूरज सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल को शहर में पीएम की रैली होनी है । उसी दिन एक साथ दो बड़ी रैलियों को लेकर प्रशासनिक स्तर से आनाकानी की गई । रैली को आगे पीछे करने का अनुरोध किया गया । इस पर पार्टी हाईकमान से वार्ता के बाद हमने अपनी रैली 23 अप्रैल को करना तय किया है । यह रैली नुमाइश मैदान के बजाय माहेश्वर इंटर कॉलेज मैदान में होगी । क्योंकि 22 को पीएम की नुमाइश मैदान में रैली है । इतनी जल्दी नुमाइश मैदान में तैयारी भी नहीं हो सकती । इसी के चलते दूसरे स्थान पर रैली करना तय किया गया है । बता दें कि 22 अप्रैल को पीएम की रैली होनी है । उसके सुरक्षा व प्रोटोकॉल आदि को ध्यान में रखकर रैली की तारीख व स्थान बदला गया है ।

Exit mobile version