Site icon Bhoomika Bharat News

चैत्र राम नवमी पर कामाख्या धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चैत्र राम नवमी पर कामाख्या धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुरक्षा में जकड़ा रहा कामाख्या धाम

मेला सकुशल सम्पन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस

मवई अयोध्या चैत्र नवरात्रि के अवसर पर सिद्धिपीठ मां कामाख्या धाम चैत्र प्रतिपदा से लगने वाला नवरात्रि मेला बुधवार को राम नवमी के दिन पूरे हर्षोल्लास के साथ सकुशल सम्पन्न हो गया।मेले में प्रातः कालीन से ही आरती शुरू हो गयी थी। सुदूर गांव के लोग दर्शन व हवन के लिये आ रहे थे।मेले में हवनकुण्ड में प्रथम हवन गनेशपुर गांव के क्षत्रिय परिवार राज मंगल सिंह के घर से शुरू होती है।इससे पूर्व यही कार्य इनके पूर्वजों द्वारा किया जाता था।मेले में सभी तरह के श्रद्धालु दिखाई पड़े।महिला,पुरुष,बच्चे, दिव्यांग अपनी आस्था माता जी के प्रति समर्पित भाव से प्रदर्शित करते हुए दिखाई पड़े।विदित हो कि चैत्र राम नवमी के अवसर पर वैसे तो जिले भर में कई मेले लगते हैं लेकिन प्रशासनिक दृष्टि से जनपद अयोध्या में दो ही मेले लगते हैं।एक राम नवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम की जन्म भूमि अयोध्या तथा दूसरा सिद्धिपीठ मां कामाख्या धाम में। अयोध्या जनपद के अलावा अमेठी,रायबरेली , बाराबंकी,सुल्तानपुर,लखनऊ से भी बड़ी संख्या श्रद्धालु कामाख्या धाम पहुंच कर दर्शन पूजन किया।मेले में परम्परागत रूप से प्रयोग की जाने वाली घरेलू सामग्री बहुतायत मात्रा में महिलाओं तथा पुरुषों द्वारा खरीदी जा रही थीं।जनपद अमेठी के कस्बा निहालगढ़ के जूतों की खरीददारी पुराने शौकीन लोगों द्वारा की जा रही थी।बच्चों के लिये चाट,गुब्बारे तथा झूला आकर्षण का केंद्र बना रहा।मेले में समाज सेवी विनोद सिंह द्वारा आयोजित भण्डारे में काफी भीड़ व चहल पहल दिखाई पड़ी।मेले में प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे।प्रभारी निरीक्षक बाबा बाजार राजेश सिंह ने बताया कि दो प्लाटून पी ए सी के जवानों की तैनाती की गयी थी।इसके अलावा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां,ट्रैफिक पुलिस, जल पुलिस कंट्रोल रूम की स्थापना मेले में की गई थी।स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेले में कैम्प भी लगाया गया था।मेले में खोया पाया केंद्र व नगर पंचायत की तरफ से पीने के पानी के लिये टैंकर की व्यवस्था की गयी थी।मेले में अपने अपने वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिये पांच स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था थी।उप जिलाधिकारी रूदौली अंशिका दीक्षित तहसीलदार राजेश वर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक बाबा बाजार राजेश सिंह ने सैदपुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र नाथ राय कामाख्या धाम चौकी इंचार्ज दिवाकर,उप निरीक्षक कुंवर सिंह के साथ घूम घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मेला शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया।

Exit mobile version