Site icon Bhoomika Bharat News

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने विद्यालयों का दौरा कर सदयस्ता अभियान पर दिया जोर

बलिया।उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट के जिलाध्यक्ष श्याम कुमार सिंह ने बैरिया ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षक जागरूकता एवं सदस्यताअभियान की शुरुआत की। आचार्य जे बी कृपलानी इंटरकॉलेज जमालपुर,अमर शहीद कौशल कुमार इंटरकॉलेज नारायण गढ़, सुदिष्ट बाबा इंटरकॉलेज सुदिष्टपूरी,एवं द्वाबा राष्ट्रीय इंटरकॉलेज बैरिया का दौरा कर संगठन को मजबूत बनाने एवं सदस्यताअभियान को गति देने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष श्यामकुमार सिंह ने कहा कि जिले में संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही शिक्षक हित की लड़ाई संगठन जारी रखेगा।


सदस्यता संपर्क अभियान के क्रम में सुदिष्ठ बाबा इण्टर कॉलेज सुदिष्ठपूरी, रानीगंज पहुंचने पर प्रधानाचार्य आलोक सिंह द्वारा जिला अध्यक्ष डॉ• श्याम कुमार सिंह जी का जोरदार स्वागत किया गया तथा समस्त शिक्षक साथियों का अपार स्नेह एवं समर्थन प्राप्त हुआ।

Exit mobile version