Site icon Bhoomika Bharat News

युवती से शादी के लिए पूर्व मंत्री की नाती ने हदें की पार… दहशत में परिवार; आरोप- पुलिस नहीं सुन रही

आगरा के शाहगंज की रहने वाले पिता-पुत्री घटना के बाद से दहशत में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री के नाती के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी तो दूर थाने तक नहीं बुलाया।आगरा के शाहगंज की रहने वाले पिता-पुत्री घटना के बाद से दहशत में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री के नाती के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी तो दूर थाने तक नहीं बुलाया।

इस वजह से उसका दुस्साहस बढ़ गया। वह लगातार परिवार को धमकी दे रहा है। लखनऊ के फ्लैट में घुसने का भी प्रयास किया। अब पुलिस कार्रवाई का आश्वासन दे रही है।

युवती के पिता ने बताया कि चार साल पहले बेटी पढ़ाई करती थी। तब दिव्यांश भी उसके साथ पढ़ाई कर रहा था। दोनों में बातचीत होने लगी। आरोपी ने इसका गलत मतलब निकाल लिया। शादी की कहने लगा। बेटी ने मना कर दिया। वह नौकरी करने लगी। छह महीने से दिव्यांश परिवार को परेशान कर रहा है। घर के चक्कर काटता रहता है। जान से मारने की धमकी दे रहा है। कभी पत्नी, कभी बेटे को धमकाता है। रास्ता रोक लेता है। लखनऊ में भी बेटी के फ्लैट में घुसने का प्रयास किया। तब पुलिस को माफीनामा लिखकर दिया। उसके बाद भी नहीं मान रहा है।

पुलिस से कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। मगर, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पूर्व मंत्री की वजह से सुनवाई नहीं हो रही है। 10 बार शिकायती पत्र दिए जा चुके हैं। मगर, उसे थाने तक नहीं लाया गया। एफआईआर दर्ज होने पर भी गिरफ्तारी नहीं की गई। पीड़िता का कहना है कि वह छह महीने से पुलिस आयुक्त से लेकर थाने के चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पूर्व मंत्री के दबाव में सुनवाई नहीं हो रही है। आरोपी को कभी थाने पकड़कर नहीं लाए। इस वजह से दुस्साहस बढ़ गया है।

जुट गए लोग
घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर के बाहर लोग जुट गए। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थाना शाहगंज पुलिस ने आश्वासन दिया। भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Exit mobile version