Site icon Bhoomika Bharat News

मतदान केंद्र में कोई भी मतदाता मोबाइल नहीं ले जाएगा

बालाघाट 15 अप्रैल 24/कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सोमवार को जिला पंचायत सभागृह में सहायक रिटर्निंग अधिकारी और सेक्टर अधिकारियों के साथ निर्वाचन प्लान और सामग्री वितरण योजना के संबंध में दो बैठके संयुक्त रूप से आयोजित की। बैठक निर्वाचन प्रेक्षक श्री शुभकरण सिंह की विशेष उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मिश्रा ने कहा कि मतदान केंद्र में जब मॉक पोल प्रारम्भ होता है। तब पीठासीन अधिकारी और दल हड़बड़ाहट में रहता है। इश्लिये सेक्टर अधिकारी रात में ही सभी दलों से मिलकर उन्हें कुल रहने की टिप्स दे। रात में बहुत कुछ तैयारी कर ले, साथ ही ईवीएम मशीनों के संयोजन के बारे में आवश्यक रूप से बताएं। सेक्टर अधिकारी इस बात पर भी गौर करें कि कौनसी टीम अच्छी है और उनके बीच समन्वय कैसा है? साथ ही उन्‍होंने 18 अप्रैल को सामग्री वितरण की प्‍लानिंग बताते हुए कहा कि सामग्री वितरण के लिए टेबल्स लगाए जाएंगे, जो दल जिस टेबल से सामग्री प्राप्त करेगा, वापसी में उसी टेबल पर सामग्री जमा भी होगी। मतदान केंद्र में कैमरे ऐसे स्थान पर लगाये जहां से कम्पार्टमेंट के भीतर बटन दबाते हुए मतदाता नही दिखाई दे। पीठासीन डायरी के सारे प्रपत्र की जानकारी देंगे तो आगे सुविधा होगी। साथ ही पीठासीन अधिकारियो को इस बात के बारे में आवश्यक रूप से बताए कि कोई भी मतदाता मतदान केंद्र में मोबाइल नही ले जा सकेगा।बैठक में जिपं सीईओ श्री डीएस रणदा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री केसी ठाकुर,समस्त एसडीएम व एआरओ बैहर से श्री विवेक केवी, बालाघाट से श्री गोपाल सोनी, वारासिवनी से श्री आरआर पांडे, परसवाड़ा से श्री कमल सिंहसार, लांजी से श्री कौरव, कटंगी से श्री मधुवंतराव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

Exit mobile version