Site icon Bhoomika Bharat News

राष्ट्रीय जर्नलिस्ट पार्लियामेंट द्वारा हुआ होली मिलन ईद मिलन अंबेडकर जयंती समारोह

दिनांक 14/04/2024 को RJP के सिटी मीडिया पॉइंट देहली गेट पर राष्ट्रीय जर्नलिस्ट पार्लियामेंट द्वारा ईद मिलन होली मिलन और अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने गले मिलकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और शीर मिठाई खिलाकर ईद की बधाई दी। इसके उपरांत बाबा साहेब को पुष्पमाला

अर्पण करके नमन किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अकरम कुरेशी द्वारा की गई। उन्होंने कहा की हम सब को कानून निर्माता बाबा साहेब के विचारधारा पर चलना चाहिए जिससे कि देश तरक्की की राह पर चल सके। इस कार्यक्रम के उपरांत सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने भीमराव अंबेडकर जाटव पंचायती धर्मशाला में जाकर बाबा साहेब जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही बाबा साहब अमर रहे और जय भीम जय भारत के नारे गूंजने लगे। कार्यक्रम में पदाधिकारी अकरम कुरेशी अध्यक्ष, शकील अहमद खां उपाध्यक्ष, हसीन मियां महामंत्री, हिमांशू वार्ष्णेय मीडिया प्रभारी व सदस्य आमिर सिद्दीकी, कासिम, पी डी विक्रम, छोटे कुरेशी, दिलीप सागर, जमीरुद्दीन, जवाहर लाल शर्मा, मुस्तकीम, बबलू जी, साजिद खान, भुवनेश वार्ष्णेय आदी शामिल रहे। जाटव समाज से सुरेश चंद्र जाटव, प्रताप सिंह चीफ, राजेश कुमार, लालता प्रसाद, दीपक कुमार कोल, बॉबी मास्टर आदि भी शामिल रहे।

Exit mobile version