Site icon Bhoomika Bharat News

कुरावली पुलिस ने दो वारंटी किए गिरफ्तार।

*कुरावली* पुलिस ने दो वारंटी न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार कर भेजे जैल। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने उपनिरीक्षकों की टीम गठित कर नगर क्षेत्र से दो वारंटी जनवेद पुत्र सूबेदार निवासी ग्राम अलूपुरा, कुरावली और पिंटू पुत्र भगवंत सिंह निवासी ग्राम मनौना, कुरावली को दबिश डालते हुए घर से गिरफ्तार कर लिया। जनवेद पर घर 60 के तहत मुकदमा है और पिंटू पर धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमे दर्ज है। जिसके तहत न्यायालय ने दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध वारंट जारी करे थे। न्यायालय के आदेश पर कुरावली पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।

Exit mobile version