Site icon Bhoomika Bharat News

रामनवमी : आज निकलेगी शोभायात्रा

सीकर. बैजनाथ सोभासरिया ट्रस्ट की ओर से रामनवमी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैजनाथ सोभासरिया ट्रस्ट से घनश्याम प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा में 1100 महिलाएं एक ही तरह की साड़ी व कलश लेकर भगवान श्रीराम के बैनर के साथ तथा पुरुष एक ही तरह के साफा में चलेंगे। सजे धजे ऊंट, घोडे, हाथी बैंड, बाजे व आकर्षक सांस्कृतिक झांकियां भी होंगी।

बैजनाथ सोभासरिया ट्रस्ट से पद्मश्री प्रहलादराय अग्रवाल, घनश्याम प्रसाद अग्रवाल व कुंज बिहारी अग्रवाल ने कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

जानकीनाथ अनंत पुष्प अर्चन कियाः नानी गेट स्थित सिद्धपीठ जानकीवल्लभ मंदिर में आयोजित 5 दिवसीय रामनवमी महोत्सव में भगवान जानकीनाथ अनंत पुष्प अर्चन किया। युवा आचार्य नीलेश ने बताया कि अनंत पुष्प अर्चन में भगवान का अनेक प्रकार के पुष्पों से रामार्चन किया। दिव्य कुमकुम से पूजन किया गया। जो रामनवमी के दिन भक्तो में वितरण की जाएगी। महंत मधुसूदनाचार्य के सानिध्य में हुआ।

निमंत्रण के लिए चार रथ रवाना किए : रामनवमी पर शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देने के लिए चार रथ रवाना किए गए। कल्याणजी मंदिर से महंत विष्णु, देवीपुरा बालाजी मंदिर से रमेश पुजारी, राधाकिशनपुरा स्थित त्रिमूर्ति मंदिर से शंकर भारती और सालासर बस स्टैंड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से पं. दिनेश मिश्रा ने रथ रवाना किए। शोभायात्रा को लेकर रामलीला मैदान स्थित महालक्ष्मी मैरिज गार्डन में श्रीराम नवमी आयोजन समिति की बैठक हुई।

Exit mobile version