Site icon Bhoomika Bharat News

जमशेदपुर छल नही बलपूर्वक आजसू पार्टी करेगी एनडीए प्रत्यासी की जीत सुनिश्चित – चंद्रगुप्त सिंह 

आज दिनांक 15 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को आजसू पार्टी पूर्वी विधानसभा स्तरीय सभी मंडल अध्यक्ष और सचिव की बैठक पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह के आवासीय कार्यलय पर संपन्न हुआ

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा की आजसू पार्टी लोकसभा स्तरीय बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष और सचिव अपने अपने क्षेत्र में जुट जाए और आगामी 21 अप्रैल 2024 को सम्मेलन को सफल बनाने का कार्य करेंगे ।

बैठक में बतौर अतिथि पार्टी के केंद्रीय सचिव श्री चंद्रगुप्त सिंह ने कहा की आजसू पार्टी सदैव ईमानदारी पूर्वक और अनुशासित रूप से कार्य करती है और इस बार भी आजसू पार्टी छल पूर्वक नही बल्कि बल पूर्वक एनडीए प्रत्यासी की जीत सुनिश्चित करेगी और उसके लिए पार्टी सुप्रीमो श्री सुदेश कुमार महतो जी के दिशा निर्देश पर कार्य करेगी और आगामी 21 अप्रैल 2024 को होने वाले लोकसभा स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ता जुट जाए और कार्यक्रम को सफल बनाने का करेंगे ।

 

बैठक में मुख्य रूप से चंद्रगुप्त सिंह, कन्हैया सिंह, संजय मालाकार , अप्पू तिवारी , अशोक मंडल, हेमंत पाठक, आकाश सिन्हा, राजेश चौधरी, विमल मौर्या, उमाशंकर सिंह, चंदन सिंह, सोनू सिंह, प्रमोद पाठक, राहुल प्रसाद, देवाशीष चौधरी , समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे

Exit mobile version