Site icon Bhoomika Bharat News

शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलकर राख

शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलकर राख

मवई अयोध्या बाबा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम चन्द्रामऊ बैरम में सोमवार को दोपहर आग लगने से तीन लोगों की गेंहूँ की फसल जलकर राख हो गयी।जानकारी के अनुसार चन्द्रामऊ बैरम के मिस्कीना पत्नी वाहिद अली,नबी हुसैन पुत्र इदरीश,इजहार खाँ पुत्र इदरीश के गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी।आग लगने से तीनों किसानों की लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी।सूचना पाकर बाबा बाजार पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Exit mobile version