Site icon Bhoomika Bharat News

कलेक्टर विदिशा द्वारा हितग्राहियों के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण

निर्माणाधीन आवासों का जायजा

सहरिया जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को स्वीकृत आवासो के निर्माण कार्यो का आज प्रदेश के पीएम आवास योजना के संचालक श्री केदार सिंह ने भ्रमण कर जायजा लिया। ग्राम बागरी के आजादनगर के रहवासियों हेतु कुल 46 आवास स्वीकृत किए गए है जिसमें से 14 हितग्राहियों के आवासो का निर्माण कार्य क्रियान्वित किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य, जिला पंचायत सीईओ डाॅ योगेश भरसट ने पीएम जनमन आवासो के निर्माण कार्यो से संबंधित जानकारियां संचालक श्री सिंह को प्रदाय की है। इस दौरान हितग्राहियों से चर्चा कर आवासो के निर्माण कार्यों की प्रगति व गुणवत्ता की जानकारियां हासिल की गई हैं। निरीक्षण भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, जनपद सीईओ श्री प्रमोद कुमार खरे के अलावा अन्य विभागो के अधिकारी व हितग्राही मौजूद रहे

 

Exit mobile version