Site icon Bhoomika Bharat News

केतार:सुप्रसिद्ध श्री सूर्य नारायण मंदिर परिसर में छठ व्रतियों ने रविवार की संध्या अर्ध्य दिया।रविवार की संध्या अर्ध्य देने के पश्चात छठ व्रतियों ने अपने अपने थाल पर बैठ रातभर छठी मईया को पूजा अर्चना व छठी मईया की मधुर गीत गाकर परिसर का वातावरण भक्तिमय किया।वर्ष में कार्तिक छठ एवं चैत छठ में लाखो श्रद्धालु का आगमन होता है।इस परिसर में मंदिर विकास समिति के द्वारा लाइटिंग,पार्किंग, पेयजल, झरना,सुरक्षा, स्वास्थ्य की उचित व्यवस्था की गई है।सुरक्षा की कमान संभालने के लिए सुदामा पांडेय दल बल के साथ उपस्थित रहे।वही प्रखंड कार्यालय से प्रतिनिधित्व दंडाधिकारी छोटन पासवान, जितेंद्र रजक रात भर भास्कर नगरी श्री सूर्य नारायण मंदिर परिसर में मुस्तैद रहे।पौराणिक मान्यताएं है की श्री सूर्य नारायण मंदिर परिसर में सच्चे मन से मांगी गई मुरादे अवश्य पूरी होती है।प्रत्येक वर्ष पुत्र की कामना लिए आई माताएं की गोद भर जाती है।इस वजह से इस परिसर में काफी श्रद्धालुओं का आगमन होता है।छठ व्रतियों को किसी प्रकार की समस्या न हो उसके लिए मंदिर के अनुशासन समिति के पदाधिकारी ब्रजेंद्र कुमार सिंह,संरक्षक अजय वर्मा,अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह,सचिव रविकांत चंद्रवंशी,रिशु सिंह,धर्मेंद्र सिंह,नगीना वियार,उमेश गुप्ता,महेशी वियार,सूरज वर्मा,बीटू सिंह,अशोक पासवान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

केतार से

सुप्रसिद्ध श्री सूर्य नारायण मंदिर परिसर में छठ व्रतियों ने रविवार की संध्या अर्ध्य दिया।रविवार की संध्या अर्ध्य देने के पश्चात छठ व्रतियों ने अपने अपने थाल पर बैठ रातभर छठी मईया को पूजा अर्चना व छठी मईया की मधुर गीत गाकर परिसर का वातावरण भक्तिमय किया।

वर्ष में कार्तिक छठ एवं चैत छठ में लाखो श्रद्धालु का आगमन होता है।इस परिसर में मंदिर विकास समिति के द्वारा लाइटिंग,पार्किंग, पेयजल, झरना,सुरक्षा, स्वास्थ्य की उचित व्यवस्था की गई है।सुरक्षा की कमान संभालने के लिए सुदामा पांडेय दल बल के साथ उपस्थित रहे।वही प्रखंड कार्यालय से प्रतिनिधित्व दंडाधिकारी छोटन पासवान, जितेंद्र रजक रात भर भास्कर नगरी श्री सूर्य नारायण मंदिर परिसर में मुस्तैद रहे।

पौराणिक मान्यताएं है की श्री सूर्य नारायण मंदिर परिसर में सच्चे मन से मांगी गई मुरादे अवश्य पूरी होती है।प्रत्येक वर्ष पुत्र की कामना लिए आई माताएं की गोद भर जाती है।इस वजह से इस परिसर में काफी श्रद्धालुओं का आगमन होता है।छठ व्रतियों को किसी प्रकार की समस्या न हो उसके लिए मंदिर के अनुशासन समिति के पदाधिकारी ब्रजेंद्र कुमार सिंह,संरक्षक अजय वर्मा,अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह,सचिव रविकांत चंद्रवंशी,रिशु सिंह,धर्मेंद्र सिंह,नगीना वियार,उमेश गुप्ता,महेशी वियार,सूरज वर्मा,बीटू सिंह,अशोक पासवान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Exit mobile version