Site icon Bhoomika Bharat News

सुकरौली नगर पंचायत सहित आसपास के क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

कुशीनगर , सुकरौली नगर पंचायत सहित क्षेत्र में जगह-जगह मनाई गई 133 वीं अंबेडकर जयंतील बताते चलें कि शोषित वंचित निर्बल की मांग उठाकर उन्हें कानूनी अधिकार दिलाने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बौद्ध समाज के प्रेरक माने जाते हैँl उनकी जयंती पर प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है l

नगर स्थित वार्ड नंबर दो श्री राम जानकी नगर में डॉ भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर फूल माला पहनकर प्रभात फेरी निकाल कर संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती को याद किया गयाl इसी क्रम में आज पूरे क्षेत्र में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गयाl सुकरौली नगर पंचायत के प्रभात फेरी जुलूस में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे बच्चियों जय भीम जय भारत का उद्घोष करते हुए नगर भ्रमण किया गया जिसमें सुकरौली पुलिस प्रशासन हर जगह मुस्तैद रही l प्रभात फेरी में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष राजनीति कश्यप भाजपा युवा नेता राजेश गुप्ता दिनेश कुमार सिंह संजीव जायसवाल रामसमुझ पासवान वरुण जायसवाल अंकित मद्धेशिया कान्हा श्रीवास्तव रामप्रवेश कश्यप सुरेश गुप्ता अजय उर्फ बबलू जायसवाल शैलेश प्रसाद पूर्व प्रधान इंद्रदेव प्रसाद अजय राही अशोक गोरखपुरी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहेl

Exit mobile version