Site icon Bhoomika Bharat News

कसया में आयोजित किया गया ईद मिलन समारोह

सपहा रोड़ स्थित सिटी मैरेज हाल में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह का कार्यक्रम किया गया। जिसमे पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि ईद का त्यौहार भाईचारा कायम रखने का पैगाम देता है वही राजेश पाण्डेय ने कहा संविधान बचाना है तो इस बार भाजपा को उखाड़ फेकना होगा जिसे मुन्ना यादव, रणविजय सिंह, इलियास अंसारी, उदयनारायण गुप्ता राजेश पांडेय, विक्रमा यादव,आदि ने संबोधित किया। संचालन मजीबुल्लाह राही ने किया। वही कार्यक्रम का आयोजन अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष वाजिद अली ने किया।इस अवसर पर सपा और कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version