Site icon Bhoomika Bharat News

चोरी के शक में हरदुआगंज पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

‘ चोरी के शक में हरदुआगंज पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

 

मामला थाना हरदुआगंज इलाके के तालानगरी चौकी क्षेत्र का है जहां एक युवक अपना होटल बंद कर घर जा रहा था वही बीच रास्ते हरदुआगंज पुलिस ने उसे चोरी के शक में पकड़ लिया और थर्ड डिग्री देने के बाद उसको शांतिभंग में चालान करते हुए जेल भेज दिया जिसकी शिकायत लेकर परिजन एसएसपी दफ्तर पहुंचे और अपने बेटे के साथ हुई घटना पर पुलिस के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने । वही पीड़ित व्यक्ति विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि हम दुकान बंद कर आ रहे थे कासिमपुर पर धावा है वहा से बंद करके आ रहे थे बीच रास्ते में बंबे के पास चौकी इंचार्ज अरुण कुमार उन्होंने बंबे से मुझे उठा लिया फिर मुझे तालानगरी चौकी के लिए और मुझे बहुत मारा पीटा लेकिन उन्होंने मुझे कुछ नही बताया उन्होंने मुझे बहुत मारा और मुझसे कहने लगे कि और लोगो के नाम खोल गोदाम पर चोरी हुई है सिलेंडर चोरी हुए है लेकिन उन्होंने मुझे और मारा में वही बेहोश हो गया फिर मुझे बाइक पर बैठाकर थाने ले गए और मुझे वही छोड़ दिया और सुबह मुझे 151 में चालान कर दिया जिसके बाद मेरी जमानत हो गई आज हम यह एसएसपी दफ्तर आए है और हम कार्यवाही की मांग करते

 

है ।

Exit mobile version