Site icon Bhoomika Bharat News

लाहोद में 14 अप्रैल को आदर्श विवाह

लाहोद/14 अप्रैल को भक्त माता कर्मा जयंती आदर्श विवाह एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम साहू समाज लाहोद परिक्षेत्र द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण लाहोद में रखा गया है। साहू समाज लाहोद परिक्षेत्र के अध्यक्ष डीआर साहू ने बताया कि मुख्य अतिथि मंत्री टंकराम वर्मा होंगे। अध्यक्षता मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण करेंगे। विशिष्ट अतिथि शकुंतला साहू पूर्व विधायक कसडोल, वर्तमान जिला साहू समाज अध्यक्ष सुनील साहू एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रेवा राम साहू आदि होंगे।

Exit mobile version