Site icon Bhoomika Bharat News

आदमपुर के पश्चिम पाना स्थित गुरु जंभेश्वर मंदिर का स्थापना दिवस मनाया

हिसार। गांव आदमपुर के पश्चिम पाना स्थित श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। रात को मंदिर प्रांगण में श्री जांभाणी धर्म प्रचार सेवा समिति के सदस्यों सुनील राहड़ व अमित धारणिया की टीम ने गुरु जंभेश्वर भगवान की मनभावन आरती, भजन व साखियों के माध्यम से उपस्थित जनों को प्रभु महिमा सुनाई।
मंदिर कमेटी के प्रधान कैलाश ज्याणी ने बताया कि 13 अप्रैल के दिन मंदिर का उद्घाटन किया गया था। हर साल पूर्व संध्या पर रात्रि जागरण व अगले दिन का हवन व भंडारे का आयोजन किया जाता है। गांव व ढाणियों व सहित आसपास के ग्रामीण भी भाग लेते हैं। मंदिर में हर रोज सुबह-शाम हवन किया जाता है तथा जाम्भाणी परंपरा व संस्कारों का प्रतिदिन प्रचार किया जाता है। आसपास के बड़े-बुजुर्ग प्रांगण में बैठकर अनेक धार्मिक व सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हैं।मंदिर में वाटर कूलर, वॉटर टैंक, पक्षियों के लिए चुग्गा डालने का स्थान, मंदिर के चारों तरफ खेजड़ली सहित विभिन्न पौधे लगाए गए हैं जिससे यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है।
इस अवसर पर कमेटी सचिव कृष्ण लाल बेनीवाल, खजांची नंदराम सिंवर, राम सिंह गोदारा, नरषोत्तम मेजर, पटेल गोदारा, रामचंद्र, रामसिंह, मद्दा ज्याणी, सुभाष सरपंच, नरसिंह ज्याणी, चन्दूलाल भाटी, पुजारी रामकुमार गायणा, दलीप खीचड़, रामकुमार काकड़, सियाराम वर्मा, दलीप सिंह राहड़, कृष्ण राहड़ जीव रक्षा सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।

Exit mobile version