Site icon Bhoomika Bharat News

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से मुलायम सिंह पटेल ने आज लिंगा घाट पर किया जनसंपर्क

लोकेशन नरसिंहपुर

आज  विधायक  विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने नर्मदापुरम नरसिंहपुर से लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में ग्राम लिंगा घाट, सूरना,मुड़िया एवं बेहरा में जनसंपर्क किया।जहा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि इस लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में आप सभी को एक सौभाग्य मिल रहा है।हम सभी मिलकर इस इस महापर्व में सम्मिलित हो ।आज में चौधरी दर्शन सिंह बनकर तुम्हारे बीच आया हूं हमारा प्रत्याशी का गांव गांव आना संभव नहीं है बहुत बड़ा संसदीय क्षेत्र है हम सभी कार्यकर्ताओ को दर्शन सिंह बनकर हर घर तक जाना होगा।दर्शन सिंह  के नेतृत्व में हमारी लोकसभा का चहुंमुखी विकास होगा दर्शन सिंह बो व्यक्ति है।जिन्होंने जनसेवा के लिए और किसानों के लिए कई बार जेल गए है हमें ऐसा प्रत्याशी मिला है जो बिल्कुल गरीब परिवार से है। और गरीब का दर्द गरीब ही जान सकता है।गरीब का दर्द बो कांग्रेस के नेता क्या जाने जिनके पास अरबों  की संपत्ति है।दर्शन सिंह की सोच लोकसभा के संपूर्ण जनता जनार्दन की सेवा करना ही दर्शन सिंह  का उद्देश्य है।आज भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है।मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ, मेहनत करता है, क्योंकि लक्ष्य बड़ा है मोदी ने अभी तक जो काम किया है वो केवल फुलझड़ी है। बीजेपी सरकार वंचितों को वरीयता देते हुए काम कर रही है। एमपी में 5.50 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दे रहे हैं। एमपी में 70 लाख घरों में नल से जल की व्यवस्था कर दी है।कार्यक्रम में* भाजपा के वरिष्ठ नेता राव शैलेश ,जिला पंचायत सदस्य धनंजय पटेल  सिहोरा मंडल अध्यक्ष प्रताप कौरव ,जालम कौरव ,रामकुमार कौरव ऋषि कुमार पचोरी,  रणधीर पटेल ,यशवंत पटेल ,महेंद्र पटेल ,अशोक ,उत्तम ,अनुराग कौरव प्रीतम ,सुनील अनूप , जीभाई ,युवराज ,रामसेवक  शिवराज एवं सभी कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे। और गांव में भ्रमण कर कर घर-घर मोदी जी की राम-राम पहुंचाई

Exit mobile version