Site icon Bhoomika Bharat News

कुरावली के राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया।

*कुरावली* के राजकीय महिला महाविद्यालय में लोकसभा चुनाव के चलते शिक्षको ने मतदान जागरूकता अभियान चलाया। जिसके तहत महाविद्यालय में एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़चड़ के हिस्सा लिया। नगर वासियों को जागरूक करने के लिया डॉ संजीव पोरवाल ने पोस्टर प्रतियोगिता और रैली के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया। लोगो से आग्रह किया की लोकतंत्र के इस पर्व को ज्यादा से ज्यादा मतदान कर मनाए और आस पड़ोस को भी लोगो को जागरूक करे। देश की उन्नति के लिया अपने वोट का प्रयोग कर ऐसे व्यक्ति को वोट करे जो पढ़ा लिखा हो, लोगो की भलाई और देश की उन्नति के लिया कर्मिष्ट हो। इस मौके पर डॉ संजीव पोरवाल, डॉ अल्पी मित्तल, डॉ अंजना जादौन, डॉ नीरज, और सभी छात्राएं मौजूद रही।

Exit mobile version