Site icon Bhoomika Bharat News

बनी पुलिया के ब्रेकिंग न्यूज़, ध्वस्त होने से घटिया निर्माण की पोल खुल गई।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

भवनाथपुर से

टाउनशिप से करमाही के बीच बनी पुलिया के ध्वस्त होने से घटिया निर्माण की पोल खुल गई।टाउनशिप से करमाही तक करीब 3.25 किलोमीटर सड़क का निर्माण वर्ष 2016-17 में ग्रामीण विकास विभाग से 1.96 करोड़ की लागत से कराया गया था।

सड़क का शिलान्यास विधायक भानु प्रताप शाही ने कराया था तब संवेदक को चेताया था की सड़क का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए. लेकिन विभाग और संवेदक की मिली भगत से आठ वर्ष के भीतर ही पुलिया ध्वस्त हो गया जिससे घटिया निर्माण कार्य से इंकार नहीं किया जा सकता है।

 

पुलिया के ध्वस्त होने से करमाही, फुलवार के लोगों को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ेगा। गर्मी के मौसम में आवागमन में असुविधा तो नहीं होगी किन्तु जैसे ही बरसात का मौसम आएगा चारपहिया वाहन को जानें में परेशानी होगी।खासकर शादी समारोह एवं मरिजो को लेकर भवनाथपुर आना या जाना कष्टकर होगा।

 

इस संबंध में कनीय अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहन के गुजरने से पुलिया ध्वस्त हुआ है, साथ ही पुलिया घटिया निर्माण कार्य से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।वैसे निरीक्षण के बाद साफ साफ कह पायेंगे।

Exit mobile version