Site icon Bhoomika Bharat News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत विकसितशील देश बने : नरोत्तम मिश्रा

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के निर्देश और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बीना विधानसभा में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने नव मतदाताओं से संवाद करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में नव मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के पूर्व भारत देश की दशा और दिशा दोनों ही ठीक नहीं थी, लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में भारत देश की बागडोर को संभाला तो देश में जो प्रगति विकास के पहिए थमे हुए थे। उन्होंने रफ्तार पकड़ ली आज पूरे विश्व में भारत देश का नाम आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के नेता के रूप में बनकर उभरे हैं। उन्होंने भी चुनौतियों को भी पूरा करके दिखा दिया है। जिन पर पुरानी सरकारें केवल मंथन ही किया करती थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास में नए पंख लगाने जा रहे हैं। उनका सपना है कि भारत देश उन विकसित शील देश की तरह मजबूती के साथ किसी भी परिस्थिति में खड़ा रहे। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में हम सभी को भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में राम मंदिर, 370 जैसे कठिन मुद्दों को आसानी से हल किया : गौरव सिरोठिया, जिला अध्यक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने विकास के मॉडल पर काम करके गांव, शहरों को पूरी तरह से बदल दिया : यश अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे अन्नू भैया, पूर्व विधायक धरमू राय, पूर्व विधायक डां.विनोद पंथी सहित पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version