
जौनपुर ] खुटहन में ईद उल फितर का त्योहार जोशो खरोश के साथ मनाया गया । लोगों ने सुबह मस्जिद में ईद की नमाज अदा की । एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी । एक दूसरे से मिलने के लिए लोग घरों पर भी गये, जहां सेवईं और पकवानों का दौर चला ।
इमामपुर में गुरुवार को ईद की सुबह पुरानी सब्जी मंडी स्थित बड़ी मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई । बड़ी तादाद में लोगों ने नमाज अदा और मुल्क में अमन चैन की दुआ की । नमाज के बाद सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा । सभी ने एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी ।
जुमा मस्जिद के मौलाना जावेद ने कहा कि ईद का त्योहार खुशहाली, यकजहती और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला त्योहार है । इस त्योहार के जरिए अमन चैन का पैगाम पूरे देश में पहुंचाया जाता है । उन्होंने सभी को मुबारकबाद देते हुए मुल्क की तरक्की के लिए एकजुट होने की अपील की ।
युवा समाज सेवी सुजीत वर्मा एडवोकेट ने भी बड़ी मस्जिद के बाहर नमाज अदा करके निकल रहे नमाजियों से मुलाकात की और उन्हें मुबारकबाद दी । इस मौके पर थाना प्रभारी संजय वर्मा के साथ अनिल कुमार, सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे । सुरक्षा की दृष्टि से नगर में पीएसी भी तैनात रही । इस मौके पर पूर्व प्रधान शिव प्रसाद कनौजिया, मोहम्मद समद , सेर मोहम्मद, हाजी यूनुस उर्फ छेदी भाट, मो मैनू , हाजी मो इसरर, रुस्तम, मो सलाम, मो अकरम हाफिज अनस, मो नदीम, मो कैफ आदि लोग उपस्थित रहे।
