Site icon Bhoomika Bharat News

Chirag Paswan: ‘ये कैसी भाषा है…’, मीसा भारती पर भड़के चिराग पासवान; सुनाई खरी-खोटी

Chirag Paswan On Misa Bharti लालू यादव की बेटी मीसा भारती इन दिनों जोर-शोर से चुनावी प्रचार कर रही हैं। चुनावी प्रचार के दौरान उन्होंने एक बयान दे दिया, जिसको लेकर खूब बवाल हो रहा है। मीसा ने कहा कि अगर आइएनडीआइए की सरकार बनी तो मोदी जेल जाएंगे। उनके इस बयान पर अब चिराग की प्रतिक्रिया आई है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हाजीपुर से एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान ने मीसा भारती पर उनके बयान को लेकर निशाना साधा।

‘ये किस तरीके की भाषा है…’

चिराग पासवान ने मीसा भारती की भाषा पर आपत्ति व्यक्त की। चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा, “आखिर ये किस तरीके की भाषा है… प्रधानमंत्री हमारे देश का गौरव हैं… आप देश-दुनिया में ऐसी भाषा का इस्तेमाल करके क्या संदेश देना चाहते हैं”।

चिराग पासवान ने आगे कहा कि मोदी को लेकर आखिर ये बात बोल भी कौन लोग रहे हैं, जो खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जिनके परिवार के कई सदस्यों पर भ्रष्टाचार का आरोप है। ऐसे में मुझे लगता है कि इस तरह की भाषा सिर्फ और सिर्फ बदले की भावना को दर्शाती है।

मीसा भारती ने क्या कहा था?

गुरुवार को मीसा भारती ने कहा कि यदि देश की जनता ने आइएनडीआइए को देश में मौका दिया और हमारी सरकार बनी तो प्रधानमंत्री समेत भाजपा के सभी नेता सलाखों के पीछे होंगे।

वहीं, नीतीश कुमार से जुड़े सवाल पर मीसा ने कहा वे हमारे चाचा है। कभी इधर रहते हैं कभी उधर। क्या बोलना है उन्हें समझ नहीं आता है। इसलिए उनके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

Exit mobile version