Site icon Bhoomika Bharat News

कनीना व अटेली की मंडियों में 11 अप्रैल को नहीं काटे जायेंगे टोकन।

पत्रकार मंजीत डाबला महेंद्रगढ़ हरियाणा 

कनीना व अटेली की मंडियों में 11 अप्रैल को नहीं काटे जायेंगे टोकन।

महेंद्रगढ़ – कनीना (10 अप्रैल) कनीना व अटेली की अनाज मंडियों में क्षमता से अधिक मात्रा में सरसों आने के करण 11 अप्रैल को इन दोनों अनाज मंडी में किसानों को टोकन जारी नहीं किए जाएंगे। अब 12 अप्रैल से यहां रबी फसल के लिए टोकन जारी किए जाएंगे। इस दिन पहले ही जारी हो चुके टोकन की फसल खरीदी जाएगी साथ ही उठान कार्य में तेजी लाई जाएगी। फिलहाल नए टोकन जारी नहीं होंगे। ऐसे में किसान 11 अप्रैल इस मंडी में अपनी फसल लेकर ना आएं।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने बताया कि कनीना व अटेली अनाज मंडी में अधिक मात्रा में सरसों आने के कारण उठान कार्य प्रभावित हो रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक दिन यहां टोकन जारी न करने का फैसला लिया है। इस दौरान पहले बची हुई सरसों की खरीद तथा उठान कार्य किया जाएगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे इस दिन अपनी फसल को लेकर इन मंडियों में ना आएं।

Exit mobile version