Site icon Bhoomika Bharat News

विकास के नाम पर शून्य रहा क्षेत्र।

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ संवाददाता सुशील द्विवेदी।नरयावली विधानसभा क्षेत्र हो या सागर लोकसभा क्षेत्र दोनों ही जगह भाजपा की सरकार रही है। भाजपा द्वारा किए वादे के अनुसार इन क्षेत्रों में विकास कार्य के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया। कारण सिर्फ यही रहा कि इन क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशी ने चुनाव जीता। इस प्रकार से केवल आमजन को दिक्कत का सामना करना पड़ा। भाजपा के इस प्रकार के रवैए से आमजन को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।इस होने वाले लोकसभा चुनाव में कहीं ना कहीं भाजपा की लोकप्रियता सागर से कम होती नजर आ रही है। क्योंकि भाजपा के नेताओं का और कार्यकताओं के द्वारा मतदाताओं को चुनाव के समय ही पूछा जाता है। उसके बाद हाल यह होता है कि आप कौन। नरयावली विधानसभा क्षेत्र में भी यही चल रहा है। नरयावली विधानसभा क्षेत्र में केवल भाजपा शासित वार्ड में विकास कार्य किया जा रहा है। यही हाल रहा लोकसभा क्षेत्र का।

Exit mobile version