Site icon Bhoomika Bharat News

रामनवमी महा पर्व को अकर्षक ढंग से मनाने को लेकर प्रखण्ड के मकरी गाँव मे बैठक

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

सगमा से

रामनवमी महा पर्व को अकर्षक ढंग से मनाने को लेकर प्रखण्ड के मकरी गाँव मे बैठक आयोजित कर ग्रामीणों के द्वारा ।मुखिया इंद्रजीत कुषवाहा के संरक्षण में पूजा समिति का गठन किया गया जिसमे उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा अध्यक्ष के रूप में सुधीर सिंह यादव को अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया ।

 

अध्यक्ष चयन के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुधीर सिंह यादव ने कहा कि रामनवमी महा पर्व को लेकर मकरी के ग्रामीण काफी उत्साहित हैं ।

पाँच सौ वर्षों के अथक प्रयास के बाद अयोध्या धाम में रामलाल विराजित हुए है यह सनातन धर्म के लिए गर्व की बात है इसे ध्यान में रखते हुए इस वर्ष रामनवमी महा पर्व जो ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से पूजा समिति का गठन किया गया है हम सभी ग्रामीण मिलजुलकर शांतिपूर्वक ढंग से पर्व को मनाया जाएगा ।

 

 

 

 

इस अवसर पर अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष के रूप में रामचन्द्र साह कोषाध्यक्ष मुनेस्वर प्रजापति सचिव अनिल ठाकुर महामंत्री पंकज जयसवल मीडिया प्रभारी सोनू मौर्या तथा संरक्षक के रूप में मुखिया इंद्रजीत कुषवाहा का चयन किया गया ।

इसके साथ सदस्य के रूप में देवेंद्र कुमार अवधेस प्रसाद विवेक प्रजापति श्रवण गुप्ता सुरेंद्र गुप्ता आनंद प्रजापति मुकेश प्रजापति रंजन शर्मा मनोज शर्मा अंकित प्रजापति महेंद्र साह सोनू यादव अजित कुमार अजय मौर्या चंदन ठाकुर दिनेश प्रसाद ईस्वर प्रजापति तथा प्रिंस शर्मा का नाम शामिल है ।

Exit mobile version