Site icon Bhoomika Bharat News

तीन माह बाद भी नही बदला गया ट्रांसफार्मर, ग्रामवासी गर्मी व जहरीले जीव जंतुओं के निकलने से दहशत में*

कटनी,रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI M.P.

कटनी जिले के रीठी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया नं.1 के ऊपर टोला आदिवासी मोहल्ले में लगा विधुत ट्रांसफार्मर लगभग तीन माह पूर्व जल गया था। जिसके बाद से जिम्मेदारों ने उक्त ट्रांसफार्मर की आज तक सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से उक्त बिगड़े पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कहा गया तो उनके द्वारा एक ही रटा-रटाया जवाब दिया गया कि बिल का भुगतान करें, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि 90 प्रतिशत से अधिक बिलो की राशि जमा करा दी गई है, इसके बाद भी इतनी भीषण गर्मी में आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।

विदित हो कि मार्च महीने में इतनी भीषण गर्मी से परेशान ग्रामवासियों के घरों में अंधेरा छाया हुआ है और गर्मी में निकलने वाले जहरीले जीव जंतुओं से ग्रामीण दहशत में भी है। साथ ही जो विधुत सप्लाई हेतु तार लगाये गए हैं बिल्कुल झुक गए हैं जो लोगो के सिर को छू रहे हैं, एक खंभा टूट गया है वहीं बच्चे खेलते हैं, लोगो का आवागमन है, कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। लेकिन विभाग इस ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझ रहा है। खास बात तो यह है कि ग्रामीणों की इस समस्या पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी आज दिनांक तक कोई सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि एक सप्ताह के अंदर कार्यवाही नहीं हुई तो उग्र आंदोलन कर लोकसभा के चुनाव का बहिष्कार करेंगे। वर्तमान में सभी किसानों की फसल पकी खड़ी है, कुछ कटकर रखी है किंतु ट्रांसफार्मर के खराब होने से वैकल्पिक व्यवस्था कर बहुत दूर से तार खींचकर जैसे तैसे काम चला रहे हैं। किंतु आज भी ग्रामवासियों को इंतजार है कि आखिर कब इस समस्या से निजात मिलेगी।

Exit mobile version