Site icon Bhoomika Bharat News

बंशीधर नगर ,ईद की तैयारी पूरी

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

बंशीधर नगर से

ईद-उल-फितर का त्योहार गुरुवार को अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम के मनाया जायेगा. ईद की नमाज को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.

नगर उटारी अंजुमन कमेटी के सदर तौहिद खान ने कहा कि ईद उल फितर की नमाज को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है .उन्होंने कहा कि गोसाईबाग स्थित ईदगाह में ईद की नमाज सुबह8:45 बजे पढ़ी जायेगी, जिसकी इमामत मौलाना अब्दुल कादिर साहब करेंगे.नरही ग्राम स्थित ईद गाह में 8:10बजे पढ़ी जाएगी,इमामत मो साहिद रजा करेंगे.कुशडंड ग्राम स्थित ईदगाह में ईद की नमाज 8 :30 बजे पढ़ी जायेगी,इमामत मौलाना मो हुसैन करेंगे. बरडीहा ग्राम स्थित जमा मस्जिद में ईद की नमाज़ सुबह 8:5बजे पढ़ी जायेगी, इमामत हाफ़िज मनउवर अंसारी करेंगे.कोइन्दी ग्राम स्थित ईदगाह में ईद की नमाज 8:30 बजे पढ़ी जायेगी,इमामत मौलाना सलाहुद्दीन अंसारी करेंगे.

Exit mobile version