Site icon Bhoomika Bharat News

BREAKING NEWS : बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट सर्चिग में निकले दो जवान घायल इलाज जारी…

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से दो जवानों के घायल होने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह जवान जंगल में सर्चिग के लिए निकले थे, इस दौरान आईईडी की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए हैं। दोनों घायल जवानों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

बतादें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाका बीजापुर में नक्सलियों के द्वारा जंगल में लगाए गए IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान बुरी तरह घायल हो गए हैं। यह घटना बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के पीडिया इलाके की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जवान जहां सर्चिग पर निकले थे। उस दौरान नक्सलियों के द्वारा पहले से प्लांट IED बम ब्लास्ट हो गया। इस IED की चपेट में एसटीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं। दोनों घायल जवानों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। जहां दोनों का इलाज जारी है।

(रिपोर्टर_ शेखर ठाकुर (जिला प्रमुख)

Exit mobile version