Site icon Bhoomika Bharat News

VANDE BHARAT : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ आने का सिलसिला शुरू हो गया…

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले चरण के चुनाव में बस्तर लोकसभा के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के लिए कार्यक्रम की तैयार चल रही है।

वहीं, दूसरे चरण के चुनाव के लिए भी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे की संभावना है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में प्रियंका गांधी की सभाएं तय हो रही है। संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 20 अप्रैल को प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा हो सकता है।

राजनांदगांव में उनकी सभा कराने की तैयारी है। हालांकि अभी प्रियंका को लेकर अधिकृत सूचना प्रदेश कांग्रेस संगठन को नहीं मिल पाई है।

(रिपोर्टर_ शेखर ठाकुर (जिला प्रमुख)

Exit mobile version