Site icon Bhoomika Bharat News

हरिद्वार हरकी पैड़ी से फिर बच्चा हुआ चोरी,


वन्दे भारत न्यूज संवाददाता मोहित

हरिद्वार में कांवड़ मेला अब जोर पकड़ रहा है। आने वाले दिनों में अच्छी खासी भीड़भाड़ शहर में होगी। कांवड़ियों का सारा दबाव हरिद्वार रेलवे स्टेशन से आगे और भीमगोड़ा तक रहता है।इसके बीच जीरोजोन कांवड़ियों से खचाखच रहता है। लेकिन आज भीड़ के दौरान भी क्षेत्र में रिक्शा बैटरी रिक्शा सरपट दौड़ते दिखे। भीड़ में रिक्शा बैटरी रिक्शा घुसने से कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है।जीरोजोन के दोनों ओर बैरियर पर पुलिस मुस्तैद रहती है लेकिन इसके बावजूद रिक्शा बैटरी रिक्शा जीरो जोन में घुसते रहते हैं। जिससे व्यापारी भी नाराज़ हैं। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री संजीव नैयर ने कहा कि भीड़ में अगर किसी यात्री या कांवड़िये के साथ कोई दुर्घटना होती है तो इसके लिए पूरी तरह से पुलिस ही जिम्मेदार होगी। क्योंकि जीरो जोन में ट्रैफिक नियंत्रण पूरी तरह से पुलिस के हाथ में है।जीरो जोन में बैटरी रिक्शाओं का कोई रुट भी नहीं है।ऐसे में जीरो जोन में रिक्शा बैटरी रिक्शाओं को रोकना पूरी तरह से नगर कोतवाली पुलिस की जिम्मेदारी है। नैयर ने कहा इसको लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र पुलिस कप्तान से मिलेगा

Exit mobile version