Site icon Bhoomika Bharat News

हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर निकाली भगवा रैली

जयपुर ग्रामीण

चौमूं शहर में सोमवार शाम को हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल भगवा रैली का आयोजन किया गया।

मोरीजा रोड स्थित कागलिया हनुमान जी के मंदिर से रैली को प्रारंभ किया गया और शहर के सभी मुख्य मार्गों में से होती हुई निकाली गई ।

रैली में विभिन्न प्रकार की अलग-अलग झांकियां सजाई गई थी तथा डीजे पर धार्मिक और देशभक्ति गानों की धुन पर लोग उत्साह पूर्वक नृत्य कर रहे थे। भगवा रैली पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और स्वागत किया गया।

Exit mobile version