Site icon Bhoomika Bharat News

विद्युत तार टूटकर गिरने से फसल जली

विद्युत तार टूटकर गिरने से फसल जली

 

राठ—— मझगवां थाना के ग्राम धगवां में खेत के उपर से निकली विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से लगभग दो बीघा फसल जलकर राख हो गयी है। जिसकी सूचना पीड़ित किसान ने प्रशासनिक अधिकारियों से की है।

ग्राम धगवां निवासी किसान यादवेंद्र सिंह पुत्र निर्भय सिंह ने बताया कि आज सुबह उनके खेत के ऊपर से निकली विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर खेत में सूखकर खड़ी गेहूं की फसल के ऊपर गिर गयी। जिससे उसके खेत की लगभग दो बीघा की फसल जलकर राख हो गयी। जिससे उसे लगभग पचास हजार रुपये का नुकसान हो गया है। जिसकी सूचना उसने प्रशासनिक अधिकारियों को देकर सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

 

नोट——- अपनी बर्बाद फसल देखते किसान का फोटो

Exit mobile version