Site icon Bhoomika Bharat News

ओबरा पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद।

1 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद।

सोनभद्र। बीते रविवार को वादिनी हनी विश्वकर्मा पत्नी सोनू जायसवाल निवासी गजराज नगर थाना ओबरा जनपद सोनभद्र द्वारा थाना ओबरा पर सूचना दी कि उनके पति सोनू जायसवाल द्वारा उनके गर्दन पर चाकू मारकर घायल कर दिया है । उक्त सूचना के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-58/2024 धारा 307 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना ओबरा पुलिस द्वारा रविवार को समय रात्रि लगभग 10.30 बजे अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सोनू जायसवाल पुत्र स्व0 रामचन्द्र जायसवाल निवासी गुरमुरा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष को गिरफ्तार विधिक कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version