Site icon Bhoomika Bharat News

स्कूल चलों अभियान के प्रथम चरण में संविलियन विद्यालय मुबारकपुर में “मम्मी पापा हमें पढ़ाओ- स्कूल में चलकर नाम लिखाओ” नारे के साथ प्रभात फेरी (रैली) निकली गयी।

शासन के मंशा के अनुसार समस्त विद्यालयों नए सत्र में नामांकन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान चल रहा है जिसके तहत आज संविलियन विद्यालय मुबारकपुर ब्लॉक फूलपुर में रैली निकाली गई। स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकलते हुए नीरज सिंह प्रधानाध्यापक आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ, के नारे के साथ प्रभात फेरी निकली गई। प्रभात फेरी में समस्त बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रभात फेरी विद्यालय से शुरू होकर ग्राम पंचायत मुबारकपुर में चारों तरफ घूम हुए,नारा लगाते हुए समापन विद्यालय कैंपस में हुआ। समापन के दौरान प्रधानाध्यापक नीरज सिंह, ग्राम प्रधान गीता देवी, एसएमसी अध्यक्ष राम पूजन पटेल एवं अन्य अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय के सहायक अध्यापक अवधेश त्रिपाठी ने स्कूल चलो अभियान के रैली का संचालन किया। साथ ही विद्यालय के अन्य स्टाफ मंजू देवी,आशा देवी, संगीता एवं रश्मि शर्मा ने प्रभात फेरी में बढ़-चढ़कर भाग लिया। परिचारिका अफसाना बेगम एवं सुनील कुमार आदि ने स्कूल चलो अभियान में भाग लिया।

स्कूल चलो अभियान के तहत शासन की मंशा के अनुसार समस्त बच्चों का नामांकन करना है। कोई बच्चा छूट न जाए इस उद्देश्य के साथ समस्त बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना शासन का उद्देश्य है।इसी के तहत प्रथम चरण में स्कूल चलो अभियान समस्त विद्यालयों में चल रहा है इसी उद्देश्य से आज सम्मेलन विद्यालय मुबारकपुर में स्कूल चलो अभियान की प्रभात फेरी निकाली गई।
बच्चों को फल वितरण किया गया।

Exit mobile version