Site icon Bhoomika Bharat News

स्वीप गतिविधियों के तहत नुक्कड़ नाटक और का

लोकेशन अनूपगढ़ जिला अनूपगढ़
संवाददाता गोपी बेनीवाल
9636573311

*नुक्कड़ नाटक और कठपुतलियों के माध्यम से मतदान के प्रति किया गया जागरूक*

लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार नगरपरिषद अनूपगढ़ द्वारा स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत सोमवार को नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली कार्यक्रम का आयोजन सब्जी मंडी अनूपगढ़ में किया गया। इस अवसर पर राजेश भारती एण्ड ग्रुप द्वारा लोगों को नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली दिखाकर मतदान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु जागरूक किया। कठपुतली कार्यक्रम को उपस्थित लोगों द्वारा खूब सराहा गया। इस कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी इरफान अली सहायक अभियंता, पंकज सारस्वत एसबीएम इंजीनियर, शेर सिंह, सुरेश कुमार एवं शहर के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।

Exit mobile version