Site icon Bhoomika Bharat News

हिंदू नव वर्ष और सनातन संस्कृति का प्रचार प्रचार करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाली गई वाहन रैली

हिंदू नव वर्ष और सनातन संस्कृति का प्रचार प्रचार करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाली गई वाहन रैली

नवसंवत्सर मेले से पूर्व हिंदू नववर्ष के प्रति लोगों में जागरुकता का संचार करने के लिए अलीगढ़ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की एक वाहन रैली निकाली गई । इस रैली में युवाओं का नेतृत्व युवा नेता रामवतार शर्मा ने किया । ये रैली कोहिनूर मंच नुमाइश मैदान से प्रारंभ हुई और इसके बाद मसूदाबाद चौराहा , होली चौक , बारहद्वारी चौराहा , देहली गेट , गूलर रोड प्रतिभा कॉलोनी , जवाहर नगर , आईटीआई रोड होते हुए कोहिनूर मंच पर ही समाप्त हुई । इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता दोपहिया वाहन लेकर निकले जिनका नववर्ष अभिनंदन एवं मेला आयोजन समिति ने आभार व्यक्त किया और सभी को नव संवत्सर की बधाइयां और शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सभी से आग्रह किया है कि नव संवत्सर मेले में सभी लोग इष्ट मित्रों सहित शमिल हों । इस रैली में यहां पर राहुल चेतन , गुंजित वार्ष्णेय , हर्षद हिंदू और पार्षद योगेश सिंघल समेत अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Exit mobile version