Site icon Bhoomika Bharat News

आबकारी विभाग ने भौंरासा में कार्यवाही कर 07 प्रकरण किये दर्ज

आबकारी विभाग ने भौंरासा में कार्यवाही कर 07 प्रकरण किये दर्ज कार्यवाही में 90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 4800 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया

जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 04 लाख 98 हजार रूपए
देवास जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर रविवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के दल द्वारा सोनकच्छ वृत के भौंरासा में डेरे में कार्यवाही की गई। कार्यवाही में 90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 4800 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाही में कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 04 लाख 98 हजार रूपए है।
कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक निधि शर्मा, राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, उमेश स्वर्णकार, दिनेश भार्गव, विजय कुचेरिया तथा आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक, जी डी वर्मा, बालकृष्ण जायसवाल, राजेश जोशी, नितिन सोनी, दीपक टटवाडे, निकिता परमार, आशीष गुप्ता और केदार चौधरी, संजय शर्मा, किशोर शामिल थे। आबकारी विभाग द्वारा जिले इस प्रकार की कार्यवाही निरंत की जायेगी

Exit mobile version