Site icon Bhoomika Bharat News

आप अगर अवाम के हमदर्द होते तो जनता का इतना विरोध ना झेलना पड़ता‌- पूर्व मंत्री साले मोहम्मद

07 अप्रैल जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी करनसिंह उचियारड़ा ने पोकरण विधानसभा के सांकड़ा,मोडरडी माधोपुरा, गुड्डी ,एवं विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कांग्रेस के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की पूर्व केबिनेट मंत्री साले मोहम्मद ने कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत को जोधपुर की जनता ने 10 साल तक अपना कीमती वोट देकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा लेकिन उन्होंने जोधपुर की जनता की सही ढंग से रहबरी नहीं की जल शक्ति मंत्री बहुत बड़ा पद होता है प्रधानमंत्री के बाद देश में सबसे बड़े पद केन्द्रीय मंत्रियों के ही होते हैं केंद्र के जल शक्ति मंत्री होने के बावजूद भी क्षेत्र की जनता पानी को तरस रही है अगर उन्होंने अवाम की रहबरी सही ढंग से की होती तो आज उनको ये दिन ना देखने पड़ते आज हर गांव में उनका विरोध हो रहा है मंत्री ने आवाम से इल्तिज़ा की है कि आपने अपने जीवन के दस साल शेखावटी के एक शख्स के नाम कर दिये हैं अब एक बार आपके अपने क्षेत्र के बेटे को भी आजमाकर देख लें करनसिंह उचियारड़ा ने कहा कि कोरोना काल हो या अन्य कोई भी आपदा हो मैं आपका भाई ओर बेटा बनकर बगैर किसी पद के हाजिर हुआ हूं ओर हर सम्भव मदद की है अब समय है कि आप मुझे वोट देकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजें ताकि मैं आपका प्रतिनिधित्व कर सकूं इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजूराम मोडरडी, विजय व्यास, एवं सेकंडों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Exit mobile version