Site icon Bhoomika Bharat News

रामकोला / कुशीनगर, मकान की छत गिरने से दो घायल एक की मौत

रामकोला,कुशीनगर।थाना क्षेत्र के हरपुर माफी गांव के कुंवर छपरा मे रविवार सुबह 8 बजे अपने जर्जर मकान की छत बाप और दो बेटे तोड़ रहे थे।उसी दौरान जर्जर मकान गिर गया जिसमें तीनों दब गए।तीनों को एंबुलेंस से रामकोला सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां शंभू की मौत हो गई है।
शंकर मौर्य 65 वर्ष अपने दो बेटो शम्भू 44 वर्ष और प्रभु 38 वर्ष घर पर ही खेती बाडी कर अपने परिवार चलाते हैं। आज शंकर अपने दोनों बेटों शंभू और प्रभु को लेकर एक कमरे के मकान की जर्जर हो चुकी छत को तोडऩे लगे। उसी दौरान छत भरभराकर गिर गई। शंकर ,शंभू और प्रभु तीनों छत की चपेट में आ गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर मौके पर गांव के लोग पहुंचे और तीनों को मलबे से बाहर निकाला। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से तीनो को रामकोला सीएचसी मे भर्ती कराया गया। जहाँ तीनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जहा शंभू की मौत हो गई। ह्रदय विदारक घटना से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।परिजनों को रो रो कर बुरा हाल हो गया

Exit mobile version