Site icon Bhoomika Bharat News

सपा की दोगली राजनीति को त्याग ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने थामा बीजेपी का हाथ

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रहे ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की आपको बताते चलें कि सपा के पांच बार सांसद और दो बार केंद्रीय राज्य मंत्री रहे सलीम इकबाल शेरवानी के सबसे वफादार दोस्त और सबसे करीबी साथी हैं ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर शेरवानी ने सपा की दोगली राजनीति पर जब सवाल उठाने शुरू करा तो उनका भरपूर साथ दिया ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने

मंच से सपा को बुरा भला भी कहा उन्होंने कहा कि दुनिया में अगर सबसे झूठा नेता कोई है तो वह अखिलेश यादव हैं सैफई का यह परिवार सबसे झूठा परिवार है और कई सारेआरोप उन्होंने सहसवान में हुई सेकुलर महासभा में मंच से लगाए और अपने पद से इस्तीफा भी दिया

ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा द्वारा भाजपा का की सदस्यता ग्रहण की उन्होंने सदस्यता लेते हुए कहा कि वह बदायूं में रहकर सपा को उनके झूठ का आईना दिखाएंगे और बीजेपी को मजबूत करने का काम करेंगे उनके इस फैसले से सपा को एक और झटका झेलना पड़ा है

Exit mobile version