Site icon Bhoomika Bharat News

मतदाता जागरूकता अभियान – *हम हैं कटनी की शान, करेंगे शत् प्रतिशत मतदान

कटनी, रीठी।।GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI,

लोकतंत्र को सफल व मजबूत बनाने जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद व स्वीप के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत के निर्देशन में शनिवार को रीठी विकास खंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरवा टोला में मतदाताओं को जागरूक करने ईएलसी (मतदाता जागरूकता क्लब) का गठन किया गया। तथा मतदाताओं को जागरूक करने स्वीप की विभिन्न गतिविधियां विद्यालय में संचालित की गई। विद्यालय के प्राचार्य एसपी दहायत के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने स्लोगन लेखन, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने मानव श्रृंखला बनाई गई और लोकतंत्र को सफल व मजबूत बनाने लोकतंत्र सफल बनाना है बोट डालने जाना है। नशे से न नोट से, किस्मत बदलेगी बोट से। अंगुली से स्याही का निशान, मतदाता की है पहचान के जमकर नारे भी लगाए गए। आयोजित प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

इस दौरान प्रतिपाल सिंह, सुनीता, अनामिका, सीमा सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थित रही। चर्चा के दौरान बच्चों ने बताया कि अभी लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार होने जा रहा है, पूरे देश में लोकसभा का मतदान होना है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाता का एक-एक मत महत्वपूर्ण होता है।

Exit mobile version