Site icon Bhoomika Bharat News

विदिशा- 15 बीएलओ होंगे पुरूस्कृत

उत्कृष्ट कार्यों के लिए 15 बीएलओ होंगे सम्मानित

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बुद्धेश कुमार वैद्य के द्वारा सोमवार को टीएल बैठक के उपरांत जिले की पांचो विधानसभाओं के सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले शीर्ष तीन-ती बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर पुरस्कृत किया जाएगा।
विधानसभा निर्वाचन 2023 में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले शीर्ष तीन-तीन बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) इस प्रकार कुल 15 बीएलओ को पुरस्कृत किया जाएगा
पुरस्कृत होने वाले बीएलओ के नाम इस प्रकार हैं
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 144 विदिशा के मतदान केंद्र क्रमांक 91 जीवाजीपुर की बीएलओ श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, 68 पांझ के बीएलओ श्री विजय कुमार कुशवाहा, 95 माधौपुरा के बीएलओ श्री पप्पू कुशवाहा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 145 बासौदा के मतदान केंद्र क्रमांक 213 धुरेरा के श्री बलवंत सिंह रघुवंशी, 249 मेहदोन के श्री भारत सिंह अहिरवार, 225 बेरखेड़ी की श्रीमती सीमा जैन, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 146 कुरवाई के मतदान केंद्र क्रमांक 114 खिरिया के श्री गणेशराम प्रजापति, 169 जौनाखेड़ी के श्री हरिराम अहिरवार, 244 के श्री प्रमोद अहिरवार, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 147 सिरोंज के मतदान केंद्र क्रमांक 167 आमखेड़ा के श्री सुभाष राय, 236 कमरिया के श्री प्रमोद शाक्य, 44 नयानगर के श्री वीरेंद्र भिलाला, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 148 शमशाबाद के मतदान केंद्र क्रमांक 138 नहरियाई के श्री वीरेंद्र सिंह यादव, 114 महूठा 2 के श्री राजेंद्र सिंह सिसोदिया तथा मतदान केंद्र क्रमांक 55 डलापाटई के श्री मौजीलाल प्रजापति को प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया जाएगा। उक्त सभी पुरस्कृत होने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को सोमवार 8 अप्रैल की प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के बेतवा सभाकक्ष में उपस्थित रहने की सूचनायें प्रेषित की गई हैं।

 

Exit mobile version