Site icon Bhoomika Bharat News

करीब 06 लाख 50 हजार के अवैध हीरोइन के साथ एक युवक गिरफ्तार

सोनभद्र//अनपरा आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में मादक पदार्थों से सम्बन्धित अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक अनपरा राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अनपरा पुलिस टीम द्वारा रेहटा मोड़ के पास से समय करीब 06.30 बजे अभियुक्त हरिओम उर्फ दीपू भारती पुत्र रामाधार निवासी वार्ड नं. 11 पश्चिमी परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र मूल पता ग्राम पड़री बाना मोरवा जिला सिंगरौली मला. उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 65 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अनपरा में मु.अ.सं. 76/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान किया कर दिया गया

Exit mobile version