Site icon Bhoomika Bharat News

आर टी आई क़ानून का उलंघन करने में माहिर जनसुचना अधिकारी भागवत प्रसाद साहू, ग्राम पंचायत पेंड्रावन

बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पेंड्रावन जनसुचना अधिकारी व सचिव भागवत प्रसाद साहू द्वारा आर टी आई क़ानून का उलंघन किया गया है, सचिव नें कई महीने बीत जाने के बाद भी चाही गईं जानकारी आवेदक आर टी आई कार्यकर्त्ता को कोई जानकारी देना उचित नहीं समझें, इसलिए आवेदक के द्वारा जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में प्रथम अपील किया गया है ताकि उक्त जनसुचना अधिकारी के द्वारा आर टी आई क़ानून का उलंघन करने वाली कार्यशैली को जनपद के अधिकारी कर्मचारी बखूबी जान सके एवं सचिव के मनमानी रवैये का सबको पता चल सके | आवेदक के द्वारा पिछले माह 17 फ़रवरी को आवेदन भेजा गया था जो मार्च के महीने गुजर गया है, सचिव नें कोई जानकारी नहीं दी है जिससे यह स्पस्ट होता है कि सचिव द्वारा 15वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार किया गया है तभी सचिव द्वारा जानकारी देने में हाथ पाँव फूल रहे है, वैसे आर टी आई कार्यकर्त्ता आवेदक द्वारा जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में प्रथम अपिलीय अधिकारी मुख्य कार्य पालन अधिकारी के पास प्रथम अपील कर दिया गया है आशा है प्रथम अपिलीय अधिकारी उचित समय पर आवेदक को निः शुल्क जानकारी उपलब्ध कराएंगे

ग्राम पंचायत पेंड्रावन के जनसुचना अधिकारी भागवत प्रसाद साहू नें आर टी आई क़ानून का उलंघन किये है एक से दो महीने बीत जाने के बाद भी मुझे कोई जानकारी नहीं दिए है इसलिए मैने प्रथम अपील आवेदन जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में अपील कर दिया हुँ आशा है अपिलीय अधिकारी क़ानून के अनुसार उचित समय पर जानकारी उपलब्ध कराएंगे
मनोज कुमार बघेल
आर टी आई कार्यकर्त्ता /आवेदक

Exit mobile version