Site icon Bhoomika Bharat News

मौसम के बदलने से बच्चों में बढ़ रहा है डायरिया का खतरा

मौसम के बदलने से बच्चों में बढ़ रहा है डायरिया का खतरा

 

मां सरस्वती शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉ एच सी विपिन कुमार जैन ने कहा कि बदलते मौसम के कारण बच्चों में डायरिया एवं बुखार का संक्रमण बढ़ रहा है। मौसम में गर्मी बढ़ाने के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। बच्चों को बाहर का खाना एवं अन्य खाने पीने की वस्तुऐं ना खिलायें।

डॉ प्रदीप बंसल बाल रोग विशेषज्ञ ने सलाह देते हुए कहा कि अभी एसी, कूलर ना चलाएं।शरीर में पानी की कमी न होने दें और ताजा ही खाना खाएं।

दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एमके माथुर के अनुसार बच्चों को इस मौसम में बाहर ना निकालें। बाहर के खानपान से भी बचाएं। किसी भी संक्रमण होने पर तत्काल डॉक्टर की सलाह लें।

जिला मलखान सिंह अस्पताल में बच्चा वार्ड में ढाई सौ से अधिक बच्चे ओपीडी में आ रहे हैं। 15 बच्चे भर्ती किए गए हैं। निजी अस्पतालों में भी इस बीमारी से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक हो गई है।

थिंक मानवाधिकार संगठन एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉ कंचन जैन, डॉ अनीता चौहान, डॉ संजीव शर्मा, डॉक्टर एच सी आरके जैन, शार्क फाउंडेशन की तहसील प्रभारी डॉ एच सी अंजू लता जैन आदि ने कहा कि गर्मी अधिक पड़ रही है। सावधानी बरतें। सूती, ढीले और आरामदायक कपड़े पहन कर ही बाहर निकलें। धूप में अपना सिर टोपी, कपड़ा और छतरी से ढंक कर रखें। पानी, छाछ, ओआरएस का घोल, घर पर बनी लस्सी, नींबू पानी और आम के पना का सेवन करते रहें।

Exit mobile version